October 27, 2026

टाटा- बिलासपुर एक्सप्रेस सहित दो ट्रेन रद्द, साउथ बिहार एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेन चलेगी परिवर्तित मार्ग से

IMG_20250709_232623

रायपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के गामहारीया जंक्शन-आदित्यपुर सेक्शन अप एवं डाउन लाइन में ट्रैक रिलेइंग ट्रेन मशीन के द्वारा आधुनिकीकरण का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य दिनांक 15 जुलाई से 04 अक्टूबर, 2025 तक कार्य किया जाएगा। इस दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा जिसका विवरण इस प्रकार है–

रद्द होने वाली गाड़ियों का विवरण:-

01. दिनांक 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई, 2025 एवं 02 अगस्त 2025 को गाड़ी संख्या 18113/18114 टाटा- बिलासपुर–टाटा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
02. दिनांक 09, 12, 16, 19, 23 एवं 26 अगस्त 2025 को गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटा- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस –टाटा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
3. परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियों का विवरण:-
01. दिनांक 18, 25 जुलाई, 2025, 01, 11, 18 एवं 25 अगस्त 2025 को गाड़ी संख्या 18477 पुरी–योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस व्हाया कटक, सम्बलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड, ईब होकर चलेगी।

02. दिनांक 14, 21 एवं 28 जुलाई, 2025, 08, 15, 22, 29 अगस्त 2025 एवं 05, 12, 19, 26 सितंबर 2025 एवं 03 अक्टूबर, 2025 को गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस व्हाया ईब, झारसुगुड़ा रोड, सम्बलपुर सिटी एवं कटक होकर चलेगी ।
3. 03. दिनांक 15, 22 एवं 29 जुलाई, 2025 को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस सिनी- कान्ड्रा जंक्शन होकर चलेगी।

04. दिनांक 18, 25 जुलाई, 2025 एवं 01 अक्टूबर, 2025 को आरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा- दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस कान्ड्रा जंक्शन-सिनी होकर चलेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा करने से पहले नवीनतम ट्रेन समय-सारिणी और किसी भी बदलाव के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ सेवा से संपर्क करें…

330 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts