October 27, 2026

बिलासपुर-कोटा नगरपालिका में आवारा मवेशियों का आतंक! सड़क बनी मवेशियों का अड्डा, हादसों का इंतजार कर रहा प्रशासन? नगर पालिका के सामने से कोटा रेलवे स्टेशन तक मवेशियों का कब्जा, आखिर कब जागेगा जिम्मेदार विभाग?

IMG-20261025-WA0057_copy_512x768_1

बिलासपुर करगीरोड-कोटा। नगर पालिका कोटा के सामने सहित कोटा नाका चौक से कोटा रेलवे स्टेशन तक सड़क पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क पर जगह-जगह मवेशियों के बैठे रहने और अचानक बीच सड़क पर आ जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
मुख्य मार्ग पर मवेशियों की मौजूदगी से दोपहिया वाहन चालकों, चारपहिया वाहनों और अन्य राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से रात के समय कम रोशनी में सड़क पर बैठे मवेशी दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं।
स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन से मांग है कि आवारा मवेशियों को सुरक्षित रूप से सड़क से हटाने और उनके उचित प्रबंधन के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही, मुख्य मार्गों को मवेशियों से मुक्त रखने के लिए नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए।
अब देखना यह है कि नगर पालिका प्रशासन इस समस्या पर कब तक कार्रवाई करता है और आम नागरिकों को इस परेशानी से कब राहत मिलती है।
स्थान: करगीरोड-कोटा, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़
 लालबत्ती न्यूज़
जनता की आवाज़, जनहित की खबर

145 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts