June 10, 2026

बिलासपुर पुलिस ने खाई कसम फ्रॉड करने वाले की अब खैर नहीं ऑनलाइन,सायबर फ्रॉड,के अवैध लेन देन हेतु फर्जी सिमकार्ड,उपलब्ध कराने वाले पांचों आरोपियों,को एसीसीयू,की टीम एवं कोटा पुलिस,ने किया गिरफ्तार

IMG_20250303_195131

बिलासपुर ऑनलाईन सायबर फ्रॉड के अवैध लेन-देन हेतु फर्जी सिम कार्ड उपलबद्ध कराने वाले “पी.ओ.एस. एजेंटो पर बिलासपुर पुलिस का “प्रहार” ।

श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व में “पी.ओ.एस. एजेंट” के विरूद्ध की गई प्रभावी कार्यवाही।

ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल), रेंज सायबर थाना बिलासपुर व थाना कोटा द्वारा पी.ओ.एस. एजेंट को चिन्हांकित कर की गई कार्यवाही।

पी.ओ.एस. एजेंट (फर्जी सिम कार्ड बेचने वाला) कुल 05 आरोपी किये गये गिरफ्तार।

दिल्ली, अलवर राजस्थान व अन्य स्थानो में सायबर ठगों को उपलबद्ध कराये गये है फर्जी सिम कार्ड।

बिलासपुर पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर संदिग्धों को तकनीकी साक्ष्य के आधार पर

चिन्हांकित कर एकसाथ रेड कर की गई प्रभावी कार्यवाही।

“पी.ओ.एस. एजेंट” व “म्यूल अकाउंट” पर बिलासपुर पुलिस करेगी लगातार कार्यवाही।

“पी.ओ.एस. एजेंट” के विरूद्ध थाना कोटा जिला बिलासपुर में दर्ज किया गया है मामला।

नाम गिरफ्तार आरोपी

01. अंशु श्रीवास पिता लक्ष्मी प्रसाद श्रीवास उम्र 19 साल निवासी पथर्रा थाना कोटा जिला बिलासपुर।

02. फिरोज अंसारी पिता नूर मोहम्मद अंसारी उम्र 19 साल निवासी फिरंगीपारा थाना कोटा बिलासपुर।

03. मुकुल श्रीवास पिता महेन्द्र श्रीवास उम्र 21 साल निवासी फिरंगीपारा थाना कोटा जिला बिलासपुर । 04. द्वारिका साहू पिता दिलीप उम्र 23 साल निवासी वार्ड न. 10 डाक बंगलापारा थाना कोटा बिलासपुर। 05. जय पालके पिता मालिक राम उम्र 20 साल निवासी नवागांव कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर।

विवरण-

श्री रजनेश सिंह पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व में “पी.ओ.एस. एजेंट” के विरूद्ध साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड पी.ओ.एस. एजेंट की जांच करने हेतु योजना तैयार कर कार्यवाही हेतु ए.सी.सी.यू. बिलासपुर को निर्देशित किया गया था जो टीम द्वारा तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर पी.ओ. एस. एजेंटो को चिन्हांकित किया गया जो थाना कोटा बिलासपुर क्षेत्र के कुछ लोगो द्वारा आमजन की आई. डी. पर एक से अधिक सिम कार्ड जारी करवाकर सायबर ठगो को दिल्ली, अलवर राजस्थान व अन्य स्थानो में भेजकर अवैध मुनाफा कमाने एवं सायबर ठगी के रैकेट में शामिल होने की जानकारी मिली। प्रारम्भिक जांच पर संदिग्ध्य पाये गय बैंक खातो “म्यूल अकाउंट” की जांच की गई, जांच पर यह भी पाया गया कि सायबर ठगी के लिये फर्जी सिम कार्ड भी जारी किये गये है जिस सिम कार्ड का सायबर ठग डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग फॉड, केवाईसी अपडेट जैसे साइबर अपराध में उपयोग करते थे ऐसे पी.ओ.एस. एजेन्टो को तकनीकी साक्ष्य के आधार पर चिन्हांकित कर ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल), रेंज सायबर थाना बिलासपुर व थाना कोटा की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुये 05 पी.ओ.एस. एजेंट (फर्जी सिम कार्ड बेचने वाला) आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

उपरोक्त कार्यवाही में श्रीमती अर्चना झा, ए.एस.पी. ग्रामीण बिलासपुर, श्री अनुज कुमार ए. एस.पी. ग्रामीण / ए.सी.सी.यू.. श्रीमती नूपुर उपाध्याय एस.डी.ओ.पी. कोटा, श्री सुमित कुमार (भा.पु.से.) थाना प्रभारी कोटा, विजय चौधरी प्रभारी रेज सायबर थाना बिलासपुर, राजेश मिश्रा प्रभारी ए.सी.सी.यू. बिलासपुर उप निरीक्षक राज सिंह अजय वारे सउनि हेमन्त पाटले प्रधान आरक्षक सैययद साजिद, विक्कू ठाकुर आराक्षक विरेन्द्र गंधर्व, विकास राम भोप सिंह साहू व अन्य का विशेष योगदान रहा, श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु उचित ईनाम की घोषणा की गई है।

702 Views
WhatsApp Image 2025-01-27 at 23.54.03_6c0bd3c6
Website |  + posts

Letest posts