October 30, 2026

होमवर्क नहीं करने पर नर्सरी क्लास के मासूम बच्चे को टीचर ने लटकाया पेड़ पर दी तालिबानी सजा

IMG_20251125_155946

सूरजपुर 25 नवंबर 2025। सूरजपुर जिला में मासूम बच्चे के साथ तालिबानी सजा दिये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नर्सरी की कक्षा में पढ़ने वाले 4 साल के बच्चे को होमवर्क नही करने पर दो शिक्षिकाओं ने टी-शर्ट के सहारे पेड़ में लटकाकर सजा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला रामानुजनगर विकासखंड के ग्राम नारायणपुर स्थित निजी विद्यालय हंस वाहिनी विद्या मंदिर का है। बताया जा रहा है कि यहां नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाले 4 साल के मासूम ने होमवर्क नही किया था। जिस पर स्कूल की दो शिक्षिकाओं ने बच्चे के होमवर्क नही करने और शरारत की शिकातय पर उसे टी-शर्ट के सहारे पेड़ में लटकाकर सजा दी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो सामने आते ही बच्चे के परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। बाद में प्रबंधन ने उन्हें मनाने की कोशिश की। इसी बीच रामानुजनगर पुलिस और बीईओ डीएस लकड़ा भी मौके पर पहुंचे और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल में पहले भी बच्चों के साथ अमानवीय तरीके से सजा देने की घटना हो चुकी हैं। यहां तक कहा गया कि कुछ बच्चों को कुएं में लटकाने तक की बातें भी सामने आई हैं। हालांकि स्कूल प्रबंधन ने इन आरोपों से इनकार किया है।

172 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts