September 8, 2026

न्यूज़ 1947 के प्रबंध संपादक निलेश मसीह ने 98वीं बार किया रक्तदान, बने प्रेरणा स्रोत

IMG_20250305_171356

बिलासपुर। समाजसेवा के प्रति अपनी निस्वार्थ भावना को दर्शाते हुए न्यूज़ 1947 के प्रबंध संपादक निलेश मसीह ने सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) में पहुंचकर 98वीं बार रक्तदान किया। यह सराहनीय कार्य उन जरूरतमंद मरीजों के लिए एक वरदान साबित होगा, जिन्हें रक्त की अत्यधिक आवश्यकता थी।

निलेश मसीह ने इस मौके पर कहा कि रक्तदान महादान है, और हर स्वस्थ व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में आगे आना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से भी अपील की कि वे रक्तदान करें और किसी की जिंदगी बचाने में सहयोग दें।

उनका यह रक्तदान अभियान लोगों के लिए एक प्रेरणा है और यह दर्शाता है कि निरंतर सेवा और दान के माध्यम से हम समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। सिम्स के डॉक्टर्स और स्टाफ ने भी उनके इस अनुकरणीय योगदान की सराहना की।

रक्तदान करें, जीवन बचाएं!

251 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts