September 14, 2026

विश्व तंबाकू निषेध दिवस ? “झूठ को उजागर करना, जीवन की रक्षा करना: तंबाकू और निकोटीन उत्पादों के आकर्षण को बेनकाब करना”

IMG_20250531_151124

बिलासपुर विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 31 मई 2025 को जिला चिकित्सालय बिलासपुर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण प्रधान, डॉ. योगेंद्रनाथ चौहान, डॉ. रश्मि श्रीवास, डॉ. विजिया कश्यप और श्री सुनील श्रीवास (सोशल वर्कर, नशा मुक्ति केंद्र) ने सक्रिय भूमिका निभाई।

जन जागरूकता शिविर में तंबाकू सेवन के खतरों और इसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बताया और लोगों को तंबाकू सेवन न करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान समाज में बढ़ती नशे की समस्या को रोकने के लिए भी चर्चा की गई और लोगों को इसके प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और तंबाकू सेवन से मुक्ति पाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

261 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts