September 9, 2026

Chhattisgarh: डोंगरगढ़ में बड़ा हादसा टला डोंगरगढ़ देवी मंदिर में रोपवे ट्रॉली टूटी। प्रदेश महामंत्री भरत घायल, रामसेवक पैकरा, दया सिंह सहित तीन बाल बाल बचे।

IMG_20250425_153608

Chhattisgarh Big News : एक हादसे में भाजपा नेता घायल हो गये हैं। ये हादसा उस वक्त हुआ, जब छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में रोपवे की ट्राली गिर गयी। मंदिर के रोपवे की जो ट्रॉली नीचे गिरी है, उसमें भाजपा के कई नेता सवार थे। इस दुर्घटना में सभी को हल्की चोटें आई हैं, हालांकि बड़ा नुकसान टल गया।
ट्रॉली में सवार लोगों में प्रमुख रूप से आयोग के अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता राम सेवक पैकरा, भाजपा नेता भरत वर्मा, पार्षद दया सिंह, और सामाजिक कार्यकर्ता मनोज अग्रवाल शामिल थे। जानकारी के अनुसार, ट्रॉली गिरने के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती किया गया।

भरत वर्मा सहित सभी को हाथों में चोटें आई हैं, लेकिन सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रॉली अचानक झटका खाकर नीचे गिरी, जिससे उसमें बैठे लोग असंतुलित हो गए और हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच में मेंटेनेंस में लापरवाही की बात सामने आ रही है। लंबे समय से रोपवे की नियमित मरम्मत और तकनीकी जांच नहीं की गई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। स्थानीय प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और रोपवे सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। घटना के बाद मंदिर परिसर और श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

299 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts