September 5, 2026

तेज तर्रार कोटा के युवा पत्रकार साथी भाई मोहम्मद जावेद खान जी बने ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ के प्रदेश सचिव

IMG_20260527_185351_copy_356x261

बिलासपुर ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ का विस्तार, मो. जावेद खान प्रदेश सचिव, चंद्रकुमार निर्णेजक संरक्षक बने । बिलासपुर: जावेद खान को मिली प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी चंद्रकुमार निर्णेजक बने संरक्षक
ग्लोबल जर्नलिस्ट संघ में नई नियुक्तियां, संगठन विस्तार को मिली गति
ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ, छत्तीसगढ़ ने संगठन विस्तार करते हुए मोहम्मद जावेद खान को प्रदेश सचिव निर्वाचित किया है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकुमार निर्णेजक को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनिर्वाचित प्रदेश सचिव मो. जावेद खान और संरक्षक चंद्रकुमार ने कहा कि वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से संगठन के लिए कार्य करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। दोनों पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे एवं संगठन की पूरी टीम का आभार जताया।
प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे ने कहा कि नई नियुक्तियों से संगठन को मजबूती मिलेगी और जून में होने वाले प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह की तैयारियों में तेजी आएगी।

30 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts