July 25, 2026

ब्रेकिंग: महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी के नामांकन पर संकट, शाम 5:00 बजे तक निर्वाचन आयोग ने दस्तावेज जमा करने के दिए निर्देश नामांकन रहेगा या होगा रद्द?

Picsart_25-01-29_14-12-16-390

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

बिलासपुर 29 जनवरी 2025। भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। उनके नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई गई है, जिसके बाद अब इस मामले में निर्वाचन आयोग में सुनवाई होगी। दरअसल पूजा विधानी की जाति को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी ने इस संबंध में निर्वाचन आयोग में शिकायत की थी, निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस की आपत्ति को स्वीकार करते हुए इस मामले में सुनवाई करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि भाजपा ने बिलासपुर नगर निगम के लिए पूजा विधानी को महापौर प्रत्याशी बनाया है। नामांकन का कल ही आखिरी दिन था, इसके बाद अब कांग्रेस की तरफ से पूजा विधानी को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है। अगर निर्वाचन आयोग ने पूजा विधानी के खिलाफ फैसला दिया तो यह भाजपा के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। दरअसल पूजा विधानी की जाति को लेकर शुरू से ही सवाल उठाते रहे हैं। बिलासपुर नगर निगम ओबीसी के लिए आरक्षित है। आरोप है कि पूजा विधानी ओबीसी वर्ग से नहीं आती है, हालांकि नामांकन के पहले से ही यह सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन भाजपा ने तमाम मुद्दों को नजरअंदाज करते हुए पूजा विधानी को ही अपना प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया, लेकिन अब कांग्रेस ने इस मुद्दे को निर्वाचन आयोग में ले जाकर भाजपा के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। पूजा विधानी को शाम 5:00 बजे तक निर्वाचन आयोग ने दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद अब भाजपा के लिए खतरे की घंटी बिलासपुर में बज गई है।

202 Views
file_000000000998820b866ba42d96519845
Website |  + posts

Letest posts