October 30, 2026

शराब माफिया से पैसे के लेने देन पर आरक्षक भागवत श्रीवास को एसपी किया निलंबित

IMG_20250627_042101

सक्ती। जिले के थाना मालखरौदा में पदस्थ आरक्षक भागवत श्रीवास को अवैध शराब के मामले में कार्रवाई के दौरान शराब माफिया से रिश्वत लेने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह निर्णय पुलिस अधीक्षक, जिला सक्ती द्वारा मामला उजागर होने के बाद लिया गया है। दरअसल थाना क्षेत्र में अवैध शराब संबंधी कार्रवाई के दौरान भागवत श्रीवास द्वारा पैसों के लेन-देन की शिकायत प्राप्त हुई थी।

 

प्रथम दृष्टया आरोप की पुष्टि होने पर यह कृत्य विभागीय गरिमा के प्रतिकूल पाया गया। पुलिस अधीक्षक ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए श्रीवास को निलंबित कर रक्षित केंद्र सक्ती में अटैच कर दिया है। मामले की विभागीय जांच के लिए उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अंजली गुप्ता को नामित किया गया है। उन्हें 5 दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट समस्त साक्ष्यों के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

329 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts