September 15, 2026

ACB और EOW की बड़ी कार्रवाई — पूर्व मंत्री कवासी लखमा के करीबियों के ठिकानों पर एक साथ छापे

IMG-20250307-WA0214

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की संयुक्त टीमों ने शुक्रवार सुबह पूर्व आबकारी मंत्री *कवासी लखमा* के करीबी सहयोगियों के कई ठिकानों पर दबिश दी है।

कार्रवाई *सुकमा, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, रायपुर और अंबिकापुर* सहित लगभग *15 स्थानों* पर एक साथ चल रही है।

लखमा के ड्राइवर बशीर और कांग्रेस प्रदेश सचिव राजकुमार तामो* के आवास पर भी छापेमारी की पुष्टि हुई है।

दंतेवाड़ा में राजकुमार तामो*, जो वर्तमान में *कांग्रेस प्रदेश सचिव हैं, उनके निजी मकान में जांच टीम करीब *दो घंटे से कार्रवाई* कर रही है।

रायपुर और जगदलपुर में भी *करीबी कारोबारियों* के ठिकानों को एजेंसियों ने निशाना बनाया है।

आय से अधिक संपत्ति* और *शराब घोटाले* के मामलों को लेकर यह छापामारी की जा रही है।

जांच एजेंसियों ने फिलहाल विस्तृत जानकारी शाम तक जारी करने की बात कही है। कार्रवाई अभी जारी है और इसमें और भी ठिकानों पर दबिश की संभावना जताई जा रही है।

328 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts