August 21, 2026

CG ब्रेकिंग: मंत्री के काफिले में विधायकों की गाड़ियों में टक्कर, कई गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त, इंस्पेक्शन के लिए पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री…

IMG_20250325_161228

दुर्ग/भिलाई 25 मार्च 2025। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के दौरे के दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया। भिलाई में उनकी कारकेट में विधायकों की गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। पूर्व विधायक सावला राम डहरे अचानक अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवड़ा और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की गाड़ियों के बीच आ गए, जिससे तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।गनीमत रही कि सभी विधायक स्वास्थ्य मंत्री की गाड़ी में मौजूद थे, वरना लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो सकता था।

स्वास्थ्य मंत्री ने किया अस्पतालों का निरीक्षण
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने दौरे की शुरुआत दुर्ग के जिला अस्पताल से की। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की और निरीक्षण के बाद संतोष व्यक्त किया कि अस्पताल की स्थिति में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है।
मरीजों से बातचीत के दौरान मंत्री ने पाया कि अधिकांश मरीज अस्पताल की सुविधाओं से संतुष्ट हैं, हालांकि कुछ खामियों पर उन्होंने नाराजगी भी जताई। उन्होंने स्वीकार किया कि अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी एक बड़ी समस्या है, जिसे दूर करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। भर्ती प्रक्रिया जारी है और सरकार सुनिश्चित कर रही है कि स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कमी न रहे।
सुपेला में जल्द खुलेगा 100 बिस्तरों का अस्पताल
मंत्री ने घोषणा की कि सुपेला में जल्द ही 100 बिस्तरों का नया अस्पताल खोला जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा, उन्होंने आयुष्मान योजना के तहत 70 प्रतिशत लोगों को लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी जताई।

इस दौरे के दौरान मंत्री ने अस्पतालों की अन्य जरूरतों और जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

375 Views
file_000000000998820b866ba42d96519845
Website |  + posts

Letest posts