October 27, 2026

जागरूक नारी अभियान के सहयोगी लालबत्ती न्यूज़ के प्रधान संपादक मोहम्मद रज्जब एवं आर्यन फिल्म के सभी साथियों को ASP यातायात श्री राम गोपाल करियारे जी ने किया सम्मानित लालबत्ती न्यूज़ के साथ पोस्टर बनाए

IMG-20261025-WA0016(1)_copy_561x701

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। जागरूक नारी अभियान के सामाजिक कार्यों में सहयोग प्रदान करने वाले सहयोगियों को ASP यातायात श्री राम गोपाल करियारे जी के हाथों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा, महिला जागरूकता एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में योगदान देने वाले सहयोगियों के कार्यों की सराहना की गई।

इस अवसर पर डॉ. उषा किरण वाजपेयी, डॉ. कविता पूजारा, उमाशंकर पाण्डेय (ट्रैफिक SI), सनी मनीष भटेजा, दिनेश चंदानी (होटल वंसी वाला), महेंद्र सूर्यवंशी (Tercel Pvt. Ltd.), मो. रज्जब कोटा , अभिषेक ठाकुर, एंजेल चौकसे एवं नरेंद्र सिंह चंदेल को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ASP यातायात श्री राम गोपाल करियारे जी ने जागरूक नारी अभियान के आयोजक एवं आर्यन फिल्म्स के डायरेक्टर रामा नन्द तिवारी तथा उनकी टीम द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने अभियान के प्रयासों की सराहना करते हुए पूरी टीम को भविष्य में भी इसी तरह समाजहित में कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

जागरूक नारी अभियान का उद्देश्य महिलाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सामाजिक जिम्मेदारियों को प्रोत्साहित करना तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लोगों को एकजुट करना है।

सम्मान समारोह ने सामाजिक कार्यों में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों का उत्साह बढ़ाया और समाजसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को नई प्रेरणा दी।

#JagrukNariAbhiyan #जागरूकनारीअभियान #BilaspurPolice #SocialWork #WomenEmpowerment #AryanFilms

159 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts