September 19, 2026

बिना टिकट यात्रा कर रही महिला यात्री ने टिकट बनाने की कार्रवाई के दौरान लगाए आरोप, टिकट चेकिंग स्टाफ ने बरती सूझबूझ

file_0000000020d081fa9bab2561a91a5d42_copy_656x599_copy_492x449

दानापुर, 17 सितंबर 2026। के दौरान रेलगाड़ी संख्या 12792 में दानापुर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच टिकट जांच के दौरान एक महिला यात्री के बिना वैध टिकट यात्रा करने का मामला सामने आया।
जानकारी के अनुसार टिकट चेकिंग स्टाफ ने जांच के दौरान महिला यात्री से यात्रा का वैध टिकट प्रस्तुत करने को कहा। टिकट उपलब्ध नहीं होने पर नियमानुसार टिकट बनाने की प्रक्रिया के लिए कहा गया। इसी दौरान महिला यात्री ने टिकट चेकिंग स्टाफ पर कथित रूप से गलत आरोप लगाते हुए विरोध किया और कार्रवाई को लेकर धमकाने का प्रयास किया।

स्थिति को देखते हुए टिकट चेकिंग स्टाफ ने तत्काल संयम बरता और अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए मामले को बिना अनावश्यक विवाद बढ़ाए संभाला। स्टाफ की ओर से घटना से संबंधित परिस्थितियों और यात्री को दी गई जानकारी को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की गई।
रेलवे यात्रियों से अपील: यात्रियों को यात्रा के दौरान वैध टिकट/प्राधिकृत यात्रा दस्तावेज अपने पास रखना चाहिए। टिकट जांच के समय किसी प्रकार की आपत्ति होने पर यात्री रेलवे के अधिकृत शिकायत माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं।

2 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts