September 8, 2026

आज फ्रेंडशिप डे और संडे भी इसी दौरान कोटा के कोरी डेम में मनचलों और शराबियों का लगा रहा जमावड़ा कोटा पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट 185 की धारा और शराब सेवन पर कोटा पुलिस की कार्यवाही

IMG_20250803_232547

बिलासपुर विवरणः– इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 03.08.2025 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में घोंघा जलाशय में बने कोरी डेम कोटा में लगातार सप्ताहांत में शराब सेवन कर वाहन से स्टंट कर चलाने वाले 07 आरोपियों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है तथा 02 आरोपियों के विरुद्ध 2000 रुपए का चालानी कार्यवाही किया गया है। विदित है कि पिछले सप्ताह भी कोरी डेम कोटा में शराब सेवन कर वाहन चला कर स्टंट करने वाले 16 आरोपियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्यवाही किया गया था तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों को चेतावनी दिया गया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही किया जाएगा ।

289 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts