October 31, 2026

_11वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: जिला चिकित्सालय में निःशुल्क योग शिविर का आयोजन_

IMG_20250618_161010

बिलासपुर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 17 जून को शिविर का प्रथम दिवस मनाया गया। जिला चिकित्सालय में पाँच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन संचालनालय आयुष के तत्वाधान में, जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव जी के निर्देशन एवं सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता जी के मार्गदर्शन में डॉ. विजया कश्यप योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक (आयुष एनसीडी क्लीनिक) द्वारा किया जा रहा है।

इस अवसर पर *एक धरती, एक स्वास्थ्य* के महत्व को ध्यान में रखते हुए, योग के माध्यम से स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह शिविर 17 जून से 21 जून तक प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

सभी आमजन को आमंत्रित किया जाता है, जिसमें वे योग के माध्यम से अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। शिविर में योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम की जानकारी दी जा रही है, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक लाभदायक है।

इस शिविर का उद्देश्य लोगों को योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूक करना है। डॉ. विजया कश्यप ने बताया कि योग हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे हम अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संतत्त्वित रख सकते हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे इस शिविर में भाग लेकर योग के लाभों को समझें और अपने जीवन में इसे अपनाएं।

227 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts