September 15, 2026

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

file_00000000adb08230b9762ae905f8eaa7_copy_384x256

 

बिलासपुर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर सभी थाना चौकी और आवासी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने किया वृक्षारोपण **

**”एक पेड़ माँ के नाम”के तर्ज पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने हेतु अभियान *सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज *पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह* के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना चौकी, पुलिस लाइन, आवासी परिसर पर पुलिस अधिकारी कर्मचारी द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति और मातृत्व के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा।

इस अवसर पर निलयम पुलिस आवासी परिसर में पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (शहर), अति0 पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह , अति0 पुलिस अधीक्षक ( यातायात) श्री रामगोपाल करियारे, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री परमेश्वर तिलकवार, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव, श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा (DSP लाइन), प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, रक्षित निरीक्षक श्री भूपेंद्र गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ जिला बिलासपुर के थाना चौकी और आवासी परिसर में 2000 से अधिक पौधारोपण किया गया तथा सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस प्रकार राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ किया, उसी प्रकार प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में योगदान दे ।कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी कर्मचारियों, पुलिस परिवार एवं उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। सभी ने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

जिला पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि वे सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ तथा उसके संरक्षण का दायित्व निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान से जुड़ें।

16 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts