September 14, 2026

पार्षद को बदनाम करने की कोशिश मोहल्ले वासियों ने किया पार्षद का समर्थन

IMG_20260307_194445

असामाजिक तत्वों ने मचाया उत्पात, पार्षद पर ही थाने में मारपीट के आरोप

 

कोटा। नगर पंचायत कोटा के वार्ड क्रमांक 4 में होली के दिन हुई घटना को लेकर नया मोड़ सामने आया है। वार्ड पार्षद भागवत साहू ने आरोप लगाया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उन्हें झूठे आरोपों में फंसाकर उनकी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है।

जानकारी के अनुसार 4 मार्च को देवरिया पारा में निर्माणाधीन पानी टंकी पर काम कर रहे बाहरी मजदूरों ने पार्षद भागवत साहू को फोन कर बताया कि कुछ लोग शराब के नशे में वहां पहुंचकर गाली-गलौज और हंगामा कर रहे हैं। इसके कुछ देर बाद वार्ड के अन्य लोगों ने भी पार्षद को फोन कर स्थिति की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्षद ने तुरंत कोटा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।

इसी दौरान होली के दिन वार्ड क्रमांक 4 में कुछ युवकों द्वारा सुलभ शौचालय का नल तोड़ देने और मोहल्ले में हंगामा करने की भी बात सामने आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ युवकों ने इलाके में महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की, जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो गया। इससे परेशान होकर मोहल्लेवासियों ने वार्ड पार्षद भागवत साहू को मौके पर बुलाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूचना मिलने पर पार्षद मौके पर पहुंचे और लोगों की समस्या सुनकर माहौल को शांत कराने की कोशिश की। हालांकि वहां मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने उनसे ही बहस और हुज्जतबाजी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अपनी हरकतों को छिपाने के लिए उन लोगों ने पार्षद पर ही मारपीट के झूठे आरोप लगाना शुरू कर दिया।

मोहल्ले के कई लोगों का कहना है कि वार्ड पार्षद भागवत साहू हमेशा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहते हैं और लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। ऐसे में कुछ लोगों द्वारा उनकी छवि खराब करने के लिए इस तरह की साजिश रची जा रही है।

वार्डवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।

106 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts