October 28, 2026

बिलासपुर में रामदुलारे आत्मानंद स्कूल में परीक्षा दे रही मुन्नी बहन को NSUI के कार्यकर्ताओं ने हाईटेक नकलचिय को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

IMG_20250713_165214

बिलासपुर 13 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बार फिर परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। PWD सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल का मामला सामने आया है, जो बिल्कुल फिल्मी अंदाज़ में ‘मुन्नाभाई MBBS’ की तर्ज पर अंजाम दिया जा रहा था।
मुन्ना भाई MBBS के बाद अब मुन्ना बहन का कारनामा सामने आया है। जहां परीक्षा के दौरान परीक्षा में बैठी मुन्ना बहन ने कॉलर में लगा माइक्रो कैमरा, और वॉकी टॉकी रखा था। वहीं दूसरी ऑटो में बैठकर प्रश्नों का दे जवाब रही थी। NSUI के कार्यकर्ताओं ने हाईटेक नकलचियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना रामदुलारे आत्मानंद स्कूल, बिलासपुर की है, जहां यह परीक्षा आयोजित की जा रही थी। परीक्षा में शामिल एक अभ्यर्थी कैमरे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचा था। उसका उद्देश्य था – बाहर बैठे सहयोगियों की मदद से उत्तर प्राप्त कर पेपर हल किया जा रहा था।

इस हाईटेक नकल की योजना इतनी चतुराई से बनाई गई थी कि शुरुआत में किसी को शक नहीं हुआ। लेकिन एनएसयूआई की सजगता और सतर्क नजरों ने पूरे मामले का भंडाफोड़ कर दिया। परीक्षा केंद्र के बाहर कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सरकंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब जांच की तो अभ्यर्थी के पास से कैमरा, ब्लूटूथ डिवाइस और संचार उपकरण बरामद किए गए। इसके बाद पूरे परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने डिवाइस जब्त कर लिया है और अब पूरा नेटवर्क खंगाला जा रहा है कि क्या इसमें और लोग भी शामिल थे, क्या यह कोई संगठित नकल गैंग है, और क्या अन्य केंद्रों में भी इसी तरह के उपकरणों का उपयोग किया गया।

588 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts