October 27, 2026

ब्रेकिंग: कई IPS, ASP सहित राप्रसे अफसर और अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी, 40 से ज्यादा जगहों पर चल रही कार्रवाई

IMG-20250127-WA0127

बड़ी खबर CBI Raid Update: CBI ने आज सुबह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन के विधायक भूपेश बघेल सहित कई अन्य लोगों के ठिकानों पर दबिश दी है। जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी हुई है,उसमे पूर्व CM के OSD, IPS, ASP, TI और बर्खास्त पुलिसकर्मी शामिल हैं। ये कार्रवाई रायपुर और भिलाई के तीन अलग-अलग ठिकानों के अलावे कुछ और जगहों पर चल रही है। CBI की टीमें अचानक पहुंची और घरों में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि यह छापेमारी महादेव बैटिंग ऐप मामले में हुई है। कुछ दिनों पहले ED ने भी बघेल के घर पर छापा मारा था। यह छापा कथित शराब घोटाले के मामले में मारा गया था। बताया जा रहा है आरिफ शेख, आनंद छाबड़ा और अभिषेक पल्लव के अलावे एक अन्य IPS के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।
इसके अलावे सौम्या चौरसिया, सहित राज्य प्रशानिक सेवा के कुछ और अधिकारियों के घर भी छापेमारी की जानकारी मिल रही है। राज्य के कई जिलों में 40 से ज्यादा ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है।
जानकारी के अनुसार, CBI की चार टीमें आज सुबह रायपुर से निकली थीं। एक टीम रायपुर में पाटन विधायक भूपेश बघेल के घर पहुंची। बाकी तीन टीमें भिलाई गईं। भिलाई में पदुम नगर, सेक्टर 5 और सेक्टर 9 में दो अन्य जगहों पर भी छापे मारे गए। अधिकारियों ने घरों में पहुंचते ही सभी सदस्यों को अंदर ही रोक दिया और जांच शुरू कर दी।

छापेमारी की जानकारी देते हुए बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘अब CBI आई है। आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित ‘ड्राफ्टिंग कमेटी’ की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उससे पूर्व ही CBI रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है।

336 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts