September 5, 2026

तंबाकू छोड़ें, स्वस्थ जीवन अपनाएं।” 🚭 “तंबाकू मुक्त समाज, स्वस्थ भारत का आधार।”

IMG_20260530_164851_copy_356x234

बिलासपुर दिनांक : 30 मई 2026
स्थान : जिला चिकित्सालय, बिलासपुर
विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई) के अवसर पर जिला चिकित्सालय, बिलासपुर में तंबाकू नशा मुक्त शपथ एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुभा गढ़ेवाल, जिला नोडल अधिकारी बी. के. वैष्णव ,सिविल सर्जन डॉ. खुजुर सर , जिला सलाहकार डॉ. अनुपम नाहक और सोशल वर्कर सुनील श्रीवास मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा तंबाकू सेवन न करने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
साथ ही तंबाकू सेवन से होने वाले मुख कैंसर एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में परामर्श एवं तंबाकू निषेध काउंसलिंग प्रदान की गई।
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP)
जिला – बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

23 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts