बिलासपुर नगर निगम के कर्मचारियों में मचा हड़कम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने शाम 4:30 बजे मारा छापा
MOHAMMAD RAJJAB April 9, 2026
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
बिलासपुर 9 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर निगम में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने विकास भवन स्थित निगम मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। शाम करीब 4:30 बजे अचानक पहुंचे कमिश्नर ने सभी शाखाओं का दौरा कर कर्मचारियों की उपस्थिति, फाइलों की स्थिति और लंबित मामलों की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं, जिस पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। योजना शाखा में जांच के दौरान दो कर्मचारी अपनी सीट से गायब मिले, जबकि यह उनका ड्यूटी टाइम था। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए कमिश्नर ने दोनों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी कामकाज में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना (PM आवास) शाखा का निरीक्षण करते हुए कई आवेदनों के लंबे समय से लंबित पाए जाने पर भी कमिश्नर ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित क्लर्क को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और अधिकारियों को चेतावनी दी कि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ समय पर मिलना सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान भवन शाखा की भी समीक्षा की गई, जहां कई भवन अनुज्ञा (बिल्डिंग परमिशन) से जुड़े प्रकरण लंबित पाए गए। इस पर कमिश्नर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, अन्य विभागों में भी कमियों को लेकर कार्रवाई की गई। पहले दिए गए निर्देशों के बावजूद विभागों के बाहर नाम पट्टिका (साइन बोर्ड) नहीं लगाए जाने पर स्टोर प्रभारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर की साफ-सफाई और फाइलों के रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान दिया गया। कमिश्नर ने कहा कि यदि कार्यालय का वातावरण साफ-सुथरा और व्यवस्थित रहेगा, तो कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और आम नागरिकों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।
कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने स्पष्ट संदेश दिया कि भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद निगम कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल है और सभी को समय पर कार्यालय पहुंचने और कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने की चेतावनी दी गई है।
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

