June 10, 2026

कोटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात, विधायक अटल श्रीवास्तव का व्यापक क्षेत्रीय दौरा

IMG_20251228_193755

कोटा जनप्रतिनिधियों की मांग पर कोटा–झिंगटपुर–बेलगहना सड़क मार्ग चौड़ीकरण का मुद्दा विधानसभा में उठाने का आश्वासन

विवरण –कोटा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री अटल श्रीवास्तव आज अपने विधानसभा क्षेत्र के व्यापक दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात दी।
माननीय विधायक द्वारा ग्राम झिंगटपुर में नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का विधिवत् लोकार्पण किया गया। वहीं ग्राम मझगांव में यात्री प्रतीक्षालय एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। इसके पश्चात ग्राम मझगांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में माननीय विधायक मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर जिला सदस्य श्रीमती जय कुमारी प्रभु जगत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोटा श्री आदित्य दीक्षित, जनपद सदस्य श्रीमती शिवबाई नेताम, सरपंच श्री दिलीप पोर्ते, श्रीमती भगवती भाई जगत, उपसरपंच श्री भरत यादव, श्री उत्तम जायसवाल, पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं खिलाड़ीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधायक श्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्री प्रतीक्षालय एवं सामुदायिक भवन जैसे निर्माण कार्य आमजन की सुविधा के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को भी सशक्त बनाएंगे।

ग्राम जनप्रतिनिधियों की मांग पर माननीय विधायक द्वारा ग्राम झिंगटपुर एवं ग्राम मझगांव में सीसी रोड निर्माण तथा पेयजल सुविधा हेतु पानी टंकी निर्माण को विधायक मद से स्वीकृत करने की बात कही गई। वहीं झिंगटपुर, सेमरिया एवं मझगांव के जनप्रतिनिधियों द्वारा कोटा–झिंगटपुर–बेलगहना सड़क मार्ग के चौड़ीकरण की मांग जिला सदस्य श्रीमती जय कुमारी प्रभु जगत के माध्यम से रखी गई, जिस पर माननीय विधायक ने आगामी विधानसभा सत्र में यह मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अंत में माननीय विधायक ने समस्त ग्रामवासियों, खिलाड़ियों एवं आयोजकों को सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती शिवबाई नेताम ने क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास कार्यों के लिए माननीय विधायक श्री अटल श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का धन्यवाद किया।

103 Views
WhatsApp Image 2025-01-27 at 23.54.03_6c0bd3c6
Website |  + posts

Letest posts