September 15, 2026

CG- सिपाही ने हवालदार को मार दी कैंची, बैरक में हुए विवाद के बाद मचा बवाल, घायल हवलदार हास्पीटल में भर्ती

IMG_20250510_200056

रायपुर 10 मई 2025। एक सिपाही ने हवलदार पर हमला कर दिया है। घटना रायपुर के ओल्ड पीएचक्यू की है। जानकारी के मुताबिक ये मामला पुराने पीएचक्यू के सीआरपीएफ कैप का है। जानकारी के मुताबिक सिपाही ने हवलदार के शरीर पर कई वार किये हैं। कैंची के नुकीले हिस्से से ये वार किया गाय है।
सिपाही को अन्य जवानों ने पकड़ा, जिसके बाद हवलदार सोहनलाल देवांगन की जान बच गयी। इस मामले में थाने में शिकायत भी दी गयी है। वहीं हवलदार का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक हवलदार की ड्यूटी मेन गेट में थी। ड्यूटी के बाद बैरक में हवलदार आराम कर रहा था।

कुछ देर बाद जब वो अपने परिवार के लोगों से मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी सिपाही कपूर प्रमोद ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। अभद्र बातें करने पर जब हवलदार ने उसे टोका, तो कैची से सिपाही कपूर ने उस पर हमला कर दिया। विवाद की वजह का पता नहीं चल पायी है। फिलहाल हवलदार का इलाज चल रहा है।

1,719 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts