November 19, 2026

CG:शिवरात्रि में मधुमक्खियों ने 10 शिव भक्तों को किया घायल युवक की हालत गंभीर

IMG_20250226_232737

धमतरी 26 फरवरी 2025। आज पूरा देश भगवान शिव की अराधना में डूबा हुआ है। कहीं भजन कीर्तन, तो कहीं शिव आरती और कहीं शिव बारात निकाली जा रही है। छत्तीसगढ़ में भी जगह जगह शिवरात्रि का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान धमतरी में एक बड़ी घटना हुई है। शिव मंदिर में मधुमक्खियों ने हमला किया है।
मधुमक्खियों के हमले से 10 से ज्यादा शिव भक्त घायल हो गये हैं। वहीं एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना भखारा ब्लाक के डूमराही तालाब के पास की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक शिव मंदिर में पूजा अराधना चल रही थी।

इसी दौरान अचानक से मधुमक्खियां बिदक गयी। आशंका है कि शिव मंदिर में धूप बत्ती की धुएं से मधुमक्खी ने हमला किया। इस दौरान कई भक्त जान बचाकर भागे। इस बीच मधुमक्खियों के हमले से 10 शिव भक्त घायल हो गये। मधुमक्खी का बड़ा का छत्ता मंदिर के ही पास के पेड़ में लगा था। युवक की हालत गंभीर है, जिसका इलाज चल रहा है।

241 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts