October 28, 2026

शराब कोचिए से लेनदेन पर रतनपुर,के दो आरक्षक,पर गिरी थी गाज इसी गाज के शिकंजे,में आए रतनपुर,टीआई एसएसपी,ने थाना प्रभारी नरेश चौहान,को किया लाईन अटैच,

IMG_20250902_113121

रतनपुर टीआई लाइन अटैच, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर – अवैध शराब प्रकरण में कार्रवाई करते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने रतनपुर टीआई नरेश चौहान को लाइन अटैच कर दिया है। दरअसल, थाने के पुलिसकर्मियों पर आरोप था कि उन्होंने कोचिए से रकम लेकर बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया।

इस मामले में शुक्रवार को ही एसएसपी ने दो दोषी आरक्षकों को निलंबित कर कोटा एसडीओपी को प्राथमिक जांच के आदेश दिए थे। अब थाने के स्टाफ पर नियंत्रण नहीं रख पाने के कारण टीआई पर भी गाज गिरी है।

 

 

एसएसपी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक संजय सिंह राजपूत को रक्षित केंद्र बिलासपुर से स्थानांतरित कर रतनपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक रवि शंकर तिवारी को रेंज सायबर थाना बिलासपुर से हटाकर हिरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा निरीक्षक रजनीश सिंह को रक्षित केंद्र से रेंज सायबर थाना भेजा गया है।”

349 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts