July 30, 2026

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बंशीताल मरवाही विकासखंड का टीचर आरोपी विजय राय गिरफ्तार छात्राओं से करता था बैड टच

IMG_20250806_235710

जिला जीपीएम  गंदी हरकत करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कF शिक्षक ने छात्रा के साथ बैड टच किया था। मामला मरवाही विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बंशीताल का है। स्कूल में पदस्थ शिक्षक विजय राय पर छात्राओं से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा था।
अब शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक विजय राय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR में शिक्षक पर भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS) 74, पोक्सो एक्ट 2012 की धारा 9(c) और अनुसूचित जाति जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 10 के तहत गंभीर आपराधिक प्रकरण कायम किया गया है।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्राओं ने बताया की शिक्षक के द्वारा उन्हें बैड टच किया जाता था, जिसकी शिकायत छात्राओं ने क्लास टीचर और हॉस्टल अधीक्षिका को की थी।

494 Views
file_000000000998820b866ba42d96519845
Website |  + posts

Letest posts