September 15, 2026

एमएमआई हॉस्पिटल की नर्स प्रियंका की हत्या उसके पूर्व प्रेमी दुर्गेश वर्मा ने की शक बना हत्या की वजह कुछ ही घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

IMG_20251009_195029

रायपुर 9 अक्टूबर 2025। टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। यहां के लालपुर इलाके में गुरुवार की सुबह एमएमआई हॉस्पिटल में कार्यरत नर्स प्रियंका दास (23 वर्ष) का शव खून से लथपथ हालत में उसके किराए के कमरे से मिला। प्रियंका मूल रूप से मनेंद्रगढ़ (जिला कोरिया) की रहने वाली थी और पिछले कुछ महीनों से रायपुर में अपनी सहेलियों के साथ रहकर नर्सिंग का काम कर रही थी।
घटना की जानकारी तब सामने आई जब उसकी रूममेट सुबह प्रियंका को देखने उसके कमरे में पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर प्रियंका मृत अवस्था में मिली। उसके शरीर पर चाकू के तीन गहरे घाव पाए गए। मामले की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस को कई अहम सबूत मिले हैं। जांच के दौरान यह सामने आया कि प्रियंका की हत्या उसके पूर्व प्रेमी दुर्गेश वर्मा ने की है। आरोपी दुर्गेश रायपुर का ही रहने वाला है और पहले से प्रियंका के साथ रिलेशनशिप में था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका और दुर्गेश के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। दुर्गेश को शक था कि प्रियंका किसी और से संबंध रखती है। इसी शक ने धीरे-धीरे जुनून का रूप ले लिया और उसने हत्या की योजना बना डाली। बुधवार देर रात या गुरुवार तड़के आरोपी प्रियंका के कमरे में पहुंचा और बहस के दौरान गुस्से में आकर चाकू से उस पर हमला कर दिया।
टिकरापारा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी दुर्गेश को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल भी कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वारदात के समय आरोपी पूरी तरह होश में था और हत्या की वजह प्रेम प्रसंग में उपजा शक ही था।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रियंका के सहकर्मियों और पड़ोसियों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश और दुख व्यक्त किया है। एमएमआई हॉस्पिटल प्रशासन ने भी प्रियंका की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक जिम्मेदार और मेहनती नर्स थीं।फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है। वहीं फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट और मोबाइल डेटा की जांच के बाद पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा करेगी।

513 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts