September 14, 2026

बिलासपुर कोटा गनियारी मुख्यमार्ग पर रास्ता रोककर गणेश चंदा वसूली,यात्री और वाहन चालक परेशान गाड़ियों की लगने लगी लंबी कतारे कोटा पुलिस पेट्रोलिंग रवाना

file_000000005804820ba82cc2b2f563d47a_copy_614x409

बिलासपुर/कोटा। कोटा से गनियारी के बीच सड़क मार्ग पर रास्ते में वाहनों को रोककर गणेश उत्सव के नाम पर चंदा वसूली किए जाने की शिकायत सामने आई है। सड़क पर यात्री बस, निजी कार और अन्य वाहनों को रोककर चंदा मांगे जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यात्रियों का कहना है कि सड़क पर अचानक वाहन रोकने से आवागमन प्रभावित हो रहा है और कई बार जाम जैसी स्थिति भी बन रही है। वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य सड़क पर इस तरह वाहनों को रोककर चंदा वसूली करने वालों पर उचित कार्रवाई की जाए और यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए।
सवाल यह है कि धार्मिक आयोजन के नाम पर सड़क पर वाहनों को रोककर चंदा वसूली की अनुमति आखिर किसने दी?

मोहम्मद रज्जब
लालबत्ती न्यूज़ — जनहित की आवाज

61 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts