September 8, 2026

1 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथों पटवारी सहित 2 गिरफ्तार

Picsart_25-01-30_23-21-25-087

ACB Raid: ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। मुंगेली में पटवारी एवं उसका सहयोगी 1 लाख रू० रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है। प्रार्थी वैभव सोनी, ग्राम रामगढ़, जिला मुंगेली द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि रामगढ़ में ही उनके पिता के नाम पर 26 एकड़ कृषि जमीन है, जिसके राजस्व निरीक्षक से सीमांकन करवाने के एवज में आरोपी पटवारी सुशील जायसवाल द्वारा 5 लाख रू० रिश्वत की मांग की जा रही है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के दौरान मोलभाव कर 4 लाख लेने हेतु सहमति बनी। आज दिनांक 30.01.2025 को ट्रेप आयोजित कर आरोपी सुशील जायसवाल, पटवारी एवं उसके सहयोगी गुलाब दास मानिकपुरी को प्रार्थी से प्रथम किश्त 1 लाख रू० रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 एवं 12 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में एक अन्य संदेही राजस्व निरीक्षक नरेश साहू की भूमिका की जांच की जा रही है।

233 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts