CG- नए SP संदीप पटेल का बड़ा एक्शन पूर्व थाना प्रभारी सुरेश चंद यादव गिरफ्तार: बीमा क्लेम के नाम पर कमीशनखोरी! नारायणपुर के पूर्व थाना प्रभारी गिरफ्तार, नए SP के एक्शन से मचा हड़कंप
MOHAMMAD RAJJAB July 18, 2026
नारायणपुर 18 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। बीमा क्लेम दिलाने के नाम पर कथित कमीशन मांगने के आरोप में नारायणपुर के पूर्व थाना प्रभारी एवं निरीक्षक सुरेश चंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले में एक अधिवक्ता को भी आरोपी बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार, मामला सैलरी पैकेज इंश्योरेंस क्लेम से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि बीमा राशि का क्लेम दिलाने के एवज में तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेश चंद यादव ने कमीशन की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
शिकायत के बाद दर्ज हुई FIR
पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी समेत अन्य संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद निरीक्षक सुरेश चंद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में एक अधिवक्ता की भूमिका भी सामने आने पर उसे भी आरोपी बनाया गया है।
नए SP संदीप पटेल का सख्त संदेश
हाल ही में पदभार संभालने वाले पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज किया गया है। विवेचना निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई को जिले में नए पुलिस अधीक्षक का भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त रुख माना जा रहा है।
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB
- MOHAMMAD RAJJAB

