September 8, 2026

आकांक्षा टोप्पो सीतापुर पुलिस की गिरफ्त में विधायक और मंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी

IMG_20251226_230232

Akanksha Toppo Arrested: सोशल मीडिया के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला अंबिकापुर से सामने आया है, जहां मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और झूठी खबरें प्रसारित करने के आरोप में युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो पर ये कार्रवाई सीतापुर थाना पुलिस ने की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती ने स्वयं को पत्रकार की तरह प्रस्तुत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मंत्री और विधायक के खिलाफ षड्यंत्रपूर्वक झूठी व भ्रामक जानकारी साझा की थी। आरोप है कि यह सामग्री शासकीय भूमि और आंगनबाड़ी कार्यों से जुड़े मामलों को लेकर जानबूझकर गलत तथ्यों के आधार पर प्रसारित की गई, जिसका उद्देश्य जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल करना और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना था। इस मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक रामकुमार टोप्पो की ओर से सीतापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में कहा गया कि आरोपी द्वारा फैलाई जा रही खबरें पूरी तरह असत्य हैं और इससे जनप्रतिनिधियों की गरिमा को ठेस पहुंची है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने पहले एफआईआर दर्ज की और फिर प्राथमिक जांच के बाद आरोपी के खिलाफ ठोस साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तारी की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आकांक्षा टोप्पो पत्रकार नहीं होने के बावजूद पत्रकारिता जैसा आचरण कर रही थी और सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रही थी। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी द्वारा अपलोड की गई सामग्री से समाज में भ्रम और तनाव की स्थिति पैदा हो सकती थी। सीतापुर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है और मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है। सोशल मीडिया अकाउंट्स, पोस्ट्स और डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ पहले भी अन्य थानों में गलत सूचना फैलाने और भ्रामक पोस्ट करने को लेकर शिकायतें दर्ज हैं। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

301 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts