September 9, 2026

IAS NEWS: निहारिका बारीक बनी IAS एसोसिएशन की अध्यक्ष, रजत कुमार सचिव बने

IMG_20250207_204528

रायपुर, 7 फरवरी 2025: छत्तीसगढ़ आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी निहारिका बारिक सिंह को कार्यकारिणी का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। जबकि अमित कटारिया को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। रजत कुमार को सचिव और अभिजीत सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष को कार्यकारिणी के शेष सदस्यों के चयन के लिए अधिकृत किया है।

324 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts