September 8, 2026

CG: शिक्षक पर गंभीर आरोप, गिरफ्तारी के बाद भी नहीं सुधरा, फिर करने लगा हरकत, BEO को..

IMG_20250206_175159

बिलासपुर 6 फरवरी 2025। शिक्षक पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। छेड़छाड़ के मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके शिक्षक ने फिर वही हरकत दोहराई है। छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक ने फिर से छात्रा को अश्लील मैसेज भेजा है। आरोपी शिक्षक का नाम कमलेश साहू है। बिल्हा के शिक्षक कमलेश साहू पर 8वीं की छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप है। इस मामले में छात्रा की मां ने बिल्हा बीईओ से लिखित शिकायत की है।

आरोप है कि, फोन चेक करने पर आपत्तिजनक मैसेज मिले, घटना को लेकर परिवार तनाव में है। आपको बता दे कि कमलेश साहू पहले भी बैड टच के मामले में जेल जा चुका है। घटना बिल्हा के मंगला पासीद स्कूल का है, जहां 6वीं और 8वीं की छात्राओं ने अश्लील मैसेज की शिकायत की थी।पुलिस जांच के बाद पहले भी उसे गिरफ्तार कर चुकी है।

अब दोबारा अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है।परिजनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

182 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts