July 30, 2026

CG- पेपर लीक पर FIR : 12वीं के पेपर लीक पर एक्शन शुरू,पुलिस और साइबर सेल में मामला दर्ज

Picsart_26-03-16_14-31-58-541

रायपुर 16 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी विषय का प्रश्नपत्र लीक होने के कथित आरोपों ने शिक्षा व्यवस्था में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों में परीक्षा से पहले कुछ सवाल वायरल होने का दावा किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पुलिस और साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करवा दी है।बताया जा रहा है कि 14 मार्च को आयोजित 12वीं हिंदी विषय की परीक्षा से पहले ही 13 मार्च की देर रात सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र से जुड़े सवाल वायरल हो गए थे। इस घटना के सामने आने के बाद परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक 13 मार्च की रात करीब 2 बजकर 41 मिनट पर एक व्हाट्सऐप चैनल पर किसी अज्ञात महिला द्वारा दो पन्नों पर हाथ से लिखे हुए करीब 15 सवाल भेजे गए थे। इसके कुछ मिनट बाद उसी नंबर से एक और संदेश भेजा गया, जिसमें लिखा गया था— “इसे भी देख लेना।” इसके बाद इन सवालों की तस्वीरें व्हाट्सऐप ग्रुपों और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल होने लगीं।

अगले दिन यानी 14 मार्च को जब 12वीं कक्षा की हिंदी विषय की बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई, तो दावा किया गया कि जो सवाल रात में वायरल हुए थे, वही प्रश्न लगभग उसी क्रम में परीक्षा के प्रश्नपत्र में देखने को मिले। वायरल संदेशों और परीक्षा के प्रश्नपत्र के बीच समानता होने के दावे ने इस पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

शिक्षा से जुड़े कुछ संगठनों और छात्रों ने आरोप लगाया है कि यदि वायरल हुए सवाल और प्रश्नपत्र के प्रश्न वास्तव में एक जैसे हैं, तो यह स्पष्ट रूप से प्रश्नपत्र लीक होने का संकेत हो सकता है। ऐसे में परीक्षा की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं। हालांकि अभी तक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस और साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कराई है। मंडल के अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संदेशों और प्रश्नपत्र के बीच समानता के दावों की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि व्हाट्सऐप पर सवाल भेजने वाला नंबर किसका है और वह जानकारी कहां से आई। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि कहीं परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र किसी स्तर पर लीक तो नहीं हुआ।

90 Views
file_000000000998820b866ba42d96519845
Website |  + posts

Letest posts