September 8, 2026

CG ब्रेकिंग: दुर्ग में सिलेंडर ब्लास्ट से दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत की खबर, मचा हड़कंप

IMG-20250307-WA0224_copy_422x342

दुर्ग 12 मई 2026। दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आज दोपहर के वक्त एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुम्हारी थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल सके। मृतकों में तीन वयस्क और एक चार साल का बच्चा शामिल बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

जानकारी के मुताबिक ये घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र में आज दोपहर घटित हुई। बताया जा रहा है कि कुम्हारी इलाके के एक घर में अचानक तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि पूरे घर में कुछ ही देर में आग फैल गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय घर के अंदर परिवार के सदस्य मौजूद थे, जो बाहर निकलने का मौका नहीं पा सके। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद घर के अंदर से चार लोगों के शव बरामद किए गए। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर हादसे की वजह गैस सिलेंडर ब्लास्ट बताई जा रही है, हालांकि पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

41 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts