September 8, 2026

बीजापुर में भारी बारिश के चलते एक विशाल पेड़ गिरने से विधायक विक्रम मंडावी और एंबुलेंस की गाड़ी NH 63 पर फंसी आपदा प्रबंधन की आंखें बंद

IMG_20250706_164218

बीजापुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण बारिश का दौर चल रहा है। खासकर बस्तर के कई हिस्से बारिश से तरबतर है। इस बीच बीजापुर में भीषण बारिश के बीच एक हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया। घटना बीजापुर के माटवाडा-बेलचर मार्ग की है।

भारी बारिश के चलते पेड़ गिरने से NH-63 पर यातायात ठप हो गया। जाम में एम्बुलेंस और विधायक विक्रम मंडावी का काफिला भी फंस गया। प्रशासन के नदारद रहने पर विधायक ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रात में ही पेड़ काटवाकर रास्ता खुलवाया। यह घटना आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। बीजापुर में एक आपात स्थिति में जनप्रतिनिधि ने खुद मोर्चा संभाल कर मिसाल पेश की है।

रविवार रात को माटवाडा और बेलचर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग NH-63 पर भारी बारिश के चलते एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे सड़क पूरी तरह जाम हो गई।इस जाम में एक एम्बुलेंस और विधायक विक्रम मंडावी का काफिला भी फंस गया। रात का समय और तेज बारिश होने के कारण स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण थी। लेकिन जब प्रशासन या राहत दल मौके पर नहीं पहुंचे, तो विधायक ने स्वयं स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर पेड़ को काटने और रास्ता खुलवाने का निर्णय लिया।

विधायक ने खुद उठाया कदम
विधायक विक्रम मंडावी ने ना सिर्फ स्थिति का जायजा लिया बल्कि कटाव के लिए औजार मंगवाए और ग्रामीणों की मदद से सड़क से पेड़ हटाने का काम शुरू कराया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद NH-63 पर आवागमन बहाल हो सका।

प्रशासन की लापरवाही उजागर
यह घटना आपदा प्रबंधन और प्रशासनिक तंत्र की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है। NH जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर घंटों तक जाम लगा रहना और आपातकालीन सेवाएं—जैसे कि एम्बुलेंस—फंसी रहना यह दिखाता है कि प्रशासन ने आपदा की आशंका को गंभीरता से नहीं लिया।

232 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts