October 27, 2026

CG Big Breaking: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की हो सकती है गिरफ्तारी, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और डॉक्यूमेंट जब्त, फोर्स की 4 कंपनियां तैनात

IMG_20250310_165753

CG रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है। इस बीच सुरक्षा के लिहाज से फोर्स 4 कंपनियां तैनात की गईं हैं। ईडी सूत्रों के मुताबिक भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े परिसर से कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और डॉक्यूमेंट जब्त किए गए हैं। ईडी चैतन्य बघेल के ठिकानों की तलाशी और एक्शन इकट्ठा किए गए साक्ष्यों और कुछ बयानों के आधार पर चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी कर सकती है। ईडी दावे के मुताबिक 2100 करोड़ रुपए के शराब घोटाले के मामले में चैतन्य भी एक प्लेयर हैं। फिलहाल ईडी ने अतिरिक्त सुरक्षा बल बुला लिए हैं। ईडी के सूत्रों का दावा है कि इस मामले की जांच के दौरान चैतन्य बघेल का नाम भी सामने आया है,जो इस मामले में आय के हिस्सेदार रहे हैं। इस मामले में ईडी समन जारी कर उन्हें पूछताछ के लिए ​तलब कर सकती है।

ईडी दावे के मुताबिक इस कथित शराब घोटाले में 2019 और 2022 के बीच राज्य के खजाने से करीब 2,161 करोड़ रुपए की हेराफेरी की गई है। जांच के दौरान एजेंसी को ऐसे सबूत मिले, जिनका संबंध चैतन्य बघेल से है। एजेंसी ने मौजूदा सबूतों को तलाशी का आधार यह छापेमारी की है।

536 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts