September 8, 2026

बिलासपुर नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी शुभम साहू को सीपत पुलिस के किया गिरफ्तार पाक्सो एक्ट की धारा में आरोपी को भेजा गया जेल

IMG_20250310_205610

नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सीपत पुलिस के द्वारा किया गया गिरफ्तार

पाक्सो एक्ट की धारा में आरोपी को भेजा गया जेल

 गिरफ्तार आरोपी
शुभम साहू पिता रथराम साहू उम्र 23 साल निवासी बाम्हू थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

विवरण
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध धारा 137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले कि गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा अपहृत बालिका की शीघ्र पतासाजी कर बरामद करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया था। प्रकरण के अपहृता बालिका को दिनांक 09.03.2025 को आरोपी शुभम साहू के कब्जे से बरामद किया गया, प्रकरण के आरोपी शुभम साहू ने अपहृता को बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 87, 64 एवं पोक्सो की धारा 4, 6 जोडी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि शिव सिंह बक्साल , प्र आर 11 प्रफुल्ल सिंह , आरक्षक 827 प्रकाश जगत, म आर 638 ज्योति जगत का विशेष योगदान रहा।

270 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts