September 9, 2026

छत्तीसगढ़ में हॉस्टल नहीं मिलने पर अब सरकार देगी छात्रों को किराये का पैसा

Picsart_26-04-11_17-58-13-847_copy_356x474

रायपुर अब छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राओं को हॉस्टल नहीं मिलने पर किराये की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि अब हॉस्टल नहीं मिलने पर सरकार किराया देगी, इस योजना के लागू होने पर छात्र अपने कॉलेज के पास किराये के मकान में रह सकेंगे. सरकार उन्हें प्रतिमाह आर्थिक सहायता देगी. रायपुर में प्रतिमाह 3 हजार रुपए जबकि अन्य संभागीय मुख्यालयों में 2500 रुपए दिए जाएंगे.

एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना लागू होगी.इसका ड्राफ्ट तैयार हो गया है. योजना को जून से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र में ही लागू करने की तैयारी है.

156 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts