September 8, 2026

अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

IMG_20250318_205826

जिला सुकमा में सक्रिय 02 इनामी नक्सली सहित 03 नक्सलियों के द्वारा किया गया आत्मसमर्पण।

छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से किया गया आत्मसमर्पण।

आत्मसमर्पित 02 नक्सली पर 02-02 लाख कुल 04 लाख रूपये के घोषित है ईनाम।

नक्सलियों को आत्मससमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआईजी ऑफिस सुकमा आरएफटी एवं 151 वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा कार्मिकों की रही है विशेष भूमिका।

जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 02 इनामी सहित 03 नक्सलियों क्रमशः 01. मड़कम एर्रा बाबू पिता सुब्बैया (कंचाल आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, इनामी 02 लाख) उम्र लगभग 26 वर्ष जाति मुरिया निवासी मुंतामडगू थाना पामेड़ जिला बीजापुर (छ0ग0), 02. मड़कम हड़मा पिता जोगा (कंचाल आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष, इनामी 02 लाख) उम्र लगभग 41 वर्ष जाति मुरिया निवासी कंचाल एर्रागोड़पारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर (छ0ग0), 03. सोडी देवा पिता दामा (मेटागुड़ा आरपीसी सीएनएम उपाध्यक्ष) उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी कहेर दुलोड़ थाना चिंतागुफा जिला सुकमा (छ0ग0) के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से आज दिनांक 18.03.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में श्री उमेश प्रसाद गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, श्री अयोध्या सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी 151 वाहिनी सीआरपीएफ, श्री मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा एवं उपनिरीक्षक सरजीत आलम डीआईजी ऑफिस सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया।

नक्सली सोड़ी देवा पिता दामा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआईजी ऑफिस सुकमा रेंज फिल्ड टीम (RFT) एवं नक्सली मड़कम एर्रा बाबू पिता सुब्वैया तथा मड़कम हड़मा पिता जोगा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 151 वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा कार्मिकों की रही विशेष प्रयास।

उपरोक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् नियमानुसार सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदान किया जायेगा।

—00—

261 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts