September 18, 2026

मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस का विरोध अभियान, ‘सेवा संकल्प’ के बजाय बेरोजगारी-महंगाई दिवस मनाने का ऐलान

file_0000000069f081fd8d4cb646b4b9c55d_copy_627x627_copy_313x313

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार पर लगाए कई आरोप, 43 सवालों के जरिए मांगा जवाब

सुकमा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर छत्तीसगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध का कार्यक्रम घोषित किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश कवासी ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन और उनके कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा इसे सेवा और समर्पण के रूप में मनाया जाना उचित नहीं है। कांग्रेस ने इसके बजाय बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस, वनाधिकार दिवस और किसान धोखा दिवस जैसे कार्यक्रमों के रूप में इसे मनाने की बात कही है।

 

हरीश कवासी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को लेकर विभिन्न मुद्दे उठाए हैं। इनमें महंगाई, रोजगार, किसानों की आय, नोटबंदी, जीएसटी, पेट्रोल-डीजल की कीमतें, रुपये की स्थिति, वन अधिकार कानून, सार्वजनिक उपक्रमों की बिक्री और अग्निवीर योजना सहित कई विषय शामिल हैं। उन्होंने दावा किया है कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए कई वादे पूरे नहीं हुए। जिलाध्यक्ष ने वर्ष 2014 में रोजगार के अवसर बढ़ाने, किसानों की आय दोगुनी करने और महंगाई कम करने जैसे मुद्दों को उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा है। वहीं नोटबंदी और जीएसटी के आर्थिक प्रभावों पर भी सवाल खड़े किए गए हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से संबंधित 43 सवालों की सूची भी जारी की है। इनमें बेरोजगारी, महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दाम, किसानों की आय, शिक्षा संस्थानों की स्थिति, सरकारी अस्पताल, स्मार्ट सिटी, सरकारी संपत्तियों की बिक्री, विदेश यात्राओं पर खर्च और नोटबंदी से जुड़े सवाल शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की उपलब्धियों के दावों के बीच इन सवालों का जवाब जनता के सामने आना चाहिए।

5 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts