September 8, 2026

कोरबा बाकीमोंगरा में बदमाशों का आतंक: ASI के बेटे को गाड़ी से कुचला, पीछा करने वाले युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा

IMG_20260607_140825_copy_466x182

कोरबा 7 जून 2026। जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में बदमाशों के आतंक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दर्जनों आरोपियों ने मिलकर एक युवक को वाहन से कुचल दिया, जबकि पीछा करने वाले दूसरे युवक का कथित रूप से अपहरण कर उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर बेरहमी से मारपीट की। घटना के दौरान फायरिंग किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, घटना बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के बलगी इलाके की है। बताया जा रहा है कि 20 से 25 लोगों के समूह ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इस हमले में एएसआई के पुत्र चंद्रमणि रात्रे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें वाहन से कुचल दिया, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। वहीं, घटना के बाद आरोपियों का पीछा कर रहे अरविंद राठौर को कथित तौर पर बदमाश जबरन अपने साथ ले गए। आरोप है कि उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर जमकर मारपीट की गई। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने फायरिंग भी की। मारपीट के बाद आरोपी उसे मृत समझकर मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चंद्रमणि रात्रे की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं अरविंद राठौर खतरे से बाहर हैं।

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में वारदात में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

पीड़ित अरविंद राठौर ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें जबरन उठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर बुरी तरह पीटा और जान से मारने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।

22 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts