October 28, 2026

हमेशा विवादों में रहने वाले डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके पर महिला आरक्षक ने लगाया शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप पुलिस ने किया मामला दर्ज

IMG_20250818_180640

डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ महिला कांस्टेबल ने रेप का केस दर्ज कराया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के बाद हड़कंप मच गया है। पूरा मामला बालोद जिले की है। डौंडी थाना क्षेत्र में पदस्थ एक महिला आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर ने महिला आरक्षक से शादी का वादा कर करीब एक साल तक शारीरिक शोषण किया और जब शादी से मुकर गए, तब पीड़िता ने सीधे थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और अब उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप
मूलतः बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक के ग्राम अवारी निवासी डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके वर्तमान में बीजापुर जिले में पदस्थ हैं। पीड़िता महिला आरक्षक का आरोप है कि दिलीप उइके ने उनसे शादी का वादा किया और इस बहाने लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब उन्होंने शादी से इंकार कर दिया तो पीड़िता ने डौंडी थाने में लिखित शिकायत दी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी बालोद मोनिका ठाकुर ने बताया कि डौंडी थाने में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि आरोपी सरकारी कर्मचारी ने शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। इस आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब आगे की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि डिप्टी कलेक्टर की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। विवादों में रहे हैं दिलीप उइके
जानकारी के अनुसार, लगभग तीन माह पहले बीजापुर कलेक्टर ने दिलीप उइके को भोपालपटनम जनपद के प्रभारी सीईओ पद से हटा दिया था। तकरीबन डेढ़ वर्ष से अधिक समय तक वे इस पद पर बने रहे और इस दौरान कई बार विवादों में भी घिरे। अब महिला आरक्षक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है।

566 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts