September 8, 2026

जमीन विवाद ने लेली चोरभट्टीखुर्द के पूर्व सरपंच मनबोध यादव की जान FIR के कुछ ही घंटों में 3 आरोपी गिरफ्तार

IMG_20251211_202314

बिलासपुर जमीन विवाद के कारण लोहे के धारदार टंगली से सिर को मारकर हत्या करना
एफआईआर के चंद घंटे के अंदर आरोपियो को किया गया गिरफतार

आरोपी – 01- गौतमचंद साहू पिता हरिशचंद्र साहू उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम चोरभटठीखुर्द महामायापारा थाना सकरी जिला बिलासपुर
02-गुलाबचंद साहू पिता हरिशचंद साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम चोरभटठीखुर्द महामायापारा थाना सकरी जिला बिलासपुर
03-अजय धु्रव पिता सुखीराम उम्र 22 वर्ष निवासी दैहानपारा चोरभटठीखुर्द थाना सकरी जिला बिलासपुर

विवरण – प्रार्थी मंयक यादव पिता मनबोध यादव उम्र 20 वर्ष साकिन चोरभटठीखुर्द थाना सकरी जिला बिलासपुर दिनांक‍ 11-12-2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करया कि उसके पिताजी मनबोध यादव पिता स्व सुखीलाल यादव उम्र 48 वर्ष निवासी चोरभटठीखुर्द थाना सकरी जिला बिलासपुर जिनका शव खून से लथपथ भैराबांधा तालाब चोरभटठीखुर्द के पास पडा है प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 117/2025 धारा 194 बीएनएसएस एवं अपराध क्रमांक 956/2025 धारा 103(1), 61(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकिारियो को अवगत कराया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफतार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर सउनि सुरेंद्र तिवारी द्वारा अपने टीम के साथ तत्काल आरोपियो को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया I उक्त कार्यवाही मेकं निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि सुरेंद्र तिवारी, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, प्रआर रवि कुमार लहरे, प्रआर लक्ष्मीकांत कश्यप, आर सुमंत कश्यप, रूपेश कौशिक, आशीष शर्मा, अमित पोर्ते, कलीराम यादव, मनोज बघेल, विनोद शास्त्री, पवन बंजारे की भूमिका सराहनी रही है।

333 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts