October 28, 2026

CG : ED ने 3,841 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर पूर्व आबकारी मंत्री लखमा समेत 21 को बनाया आरोपी

IMG_20250313_194257

CG : रायपुर। छत्तीसगढ़ के 2,161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्पेशल कोर्ट में 3,841 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत 21 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में अगली सुनवाई 22 मार्च को होगी।

 

CG  : कौन हैं आरोपी?
चार्जशीट में शामिल आरोपियों में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, कारोबारी अनवर ढेबर, पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, छत्तीसगढ़ डिस्टलरी, वेलकम डिस्टलरी, टॉप सिक्योरिटी, ओम साईं ब्रेवेरेज, दिशिता वेंचर, नेस्ट जेन पावर, भाटिया वाइन मर्चेंट और सिद्धार्थ सिंघानिया जैसे नाम शामिल हैं।

 

CG  क्या है आरोप?
ED ने चार्जशीट में आरोप लगाया है कि कवासी लखमा को शराब घोटाले की पूरी जानकारी थी और आबकारी नीति में बदलाव करने में उनकी अहम भूमिका थी। आरोप है कि लखमा को प्रति माह 1.50 करोड़ रुपये की अवैध आमदनी होती थी। इसके अलावा, दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के एवज में वह 50 लाख रुपये तक की राशि वसूलते थे। यह राशि सिंडिकेट से जुड़े लोगों द्वारा विभिन्न माध्यमों से पहुंचाई जाती थी।

 

CG  : लखमा की गिरफ्तारी और जांच-
ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनसे दो बार पूछताछ की गई थी। गिरफ्तारी के बाद लखमा को पहले 7 दिन के कस्टोडियल रिमांड और फिर 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। वर्तमान में वह रायपुर जेल में बंद हैं।

305 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website | + posts

Letest posts