September 15, 2026

बलौदा बाजार,वीडियो वायरल होने के बाद Asi और कांस्टेबल, लाईन हाजिर ग्रामीण,को कहा तू मंत्री है कलेक्टर,जी Sp है हो गया काम

IMG_20260610_121943

बलौदाबाजार। जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण से कथित अभद्र व्यवहार और धमकी भरे लहजे में बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसआई अग्नि प्रधान और कांस्टेबल राजू लकड़ा को लाइन अटैच कर दिया गया है। वहीं पूरे प्रकरण की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, मामला ग्राम हसुवा बलौदा का है, जहां अवैध रेत खनन में लगे एक ट्रैक्टर से गांव की पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइप टूटने के बाद उन्होंने ट्रैक्टर चालक को रोककर आपत्ति जताई थी। इसी दौरान चालक और गांव के सरपंच द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। इसी दौरान किसी ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी ग्रामीण से कथित तौर पर कहते हुए सुनाई दे रहा है, “तू कौन है, कलेक्टर है, एसपी है, मुख्यमंत्री है कौन है तू?” वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई और पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठाए गए।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने ग्रामीणों को धमकाया और उनके साथ अभद्रता की। मामले की शिकायत परिजनों द्वारा भी की गई थी। शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए संबंधित एएसआई और कांस्टेबल को लाइन अटैच कर दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो और शिकायत की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है।

इधर, घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को आम नागरिकों के साथ संवेदनशील और संयमित व्यवहार करना चाहिए, ताकि जनता और पुलिस के बीच विश्वास कायम रह सके।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और विभागीय रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

54 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts