October 5, 2026

शादीशुदा महिला के साथ हैवानियत 5 बदमाशों ने घर में घुस के किया गैंगरेप

IMG_20250207_210534

सूरजपुर 7 फरवरी 2025। सूरजपुर जिला में एक शादीशुदा महिला के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 5 बदमाशों ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त महिला का पति घर पर नही था। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने वारदात में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गैंगरेप की ये वारदात विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि वह अपने पति के साथ पिछले तीन साल से किराए के मकान में रह रही है। पति-पत्नी दोनों मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। पीड़िता का पति चार दिन से घरेलू काम के लिए कोरिया जिला स्थित अपने गांव गया हुआ था। महिला अपने घर पर अकेली थी।

इसी दौरान बुधवार की रात मोहम्मद गुलाम कादिर और ठुठूवा नाम के दो व्यक्ति महिला के घर पर पहुंचे। पति के बारे में पूछताछ करने के बाद वापस लौट गये। पीड़िता ने बताया कि देर रात वह घर के बाहर गुड़ाखू कर रही थी, तभी कादिर और ठुठूवा अपने तीन अन्य साथियों के साथ दोबारा उसके घर आए और उसे धक्का देकर घर के अंदर ले गए। महिला बचने का प्रयास करती, इससे पहले आरोपियों ने पीड़िता को धमकाते हुए उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये।

217 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts