September 8, 2026

बीजेपी के उम्मीदवार मैथिली ठाकुर का विरोध मंडल अध्यक्षों ने जताई आपत्ति

IMG_20251016_091729

बिहार में दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोक गायिका मैथिली ठाकुर को टिकट दिया. उम्मीदवार के रूप में मैथिली ठाकुर का नाम आने के बाद से बीजेपी के स्थानीय नेताओं में असंतुष्टि है. बीजेपी का स्थानीय संगठन अब मैथिली ठाकुर के विरोध में उतर आए हैं और संजय उर्फ पप्पू सिंह का समर्थन किया है. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के सातों मंडलों के अध्यक्षों ने मैथिली ठाकुर के खिलाफ और संजय सिंह के समर्थन में अपनी राय दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि इन सभी पदाधिकारियों ने मैथिली ठाकुर के टिकट को लेकर असंतोष जताते हुए स्थानीय कार्यकर्ताओं की अनदेखी पर नाराज़गी व्यक्त की है. मंडल अध्यक्षों का कहना है कि अलीनगर में संगठन को मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर बाहरी उम्मीदवार को टिकट देना उचित नहीं है.

435 Views
file_000000003cc88211a4e8a183773d14b4
Website |  + posts

Letest posts