September 14, 2026

गीदम में सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश नाकाम, दो महिला नक्सली समेत पांच गिरफ्तार।

IMG_20250328_224659

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के गीदम थानाक्षेत्र में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी लगाने की योजना बना रहे दो महिला नक्सली समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। दंतेवाड़ा डीआरजी और बस्तर फाइटर टीम की त्वरित कार्रवाई से यह सफलता मिली। उक्त नक्सलियों को जवानों ने नेलगोड़ा-तुमनार नदी घाट के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। इनके पास से प्रेशर कुकर बम, वायर, बैटरी, पटाखा, माचिस, सबल, फावड़ा समेत नक्सल सामग्री बरामद किया गया है गिरफ्तार नक्सलियों में रमशिला ओयाम, कोल्लो ओयाम, रामू ओयाम ,बुधरु ओयाम और लखमू ओयाम शामिल हैं।गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी लगाने की योजना बना रहे थे और उपयुक्त स्थान की रेकी कर रहे थे। पुलिस टीम को देखकर वे भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन त्वरित कार्रवाई से उन्हें पकड़ लिया गया। थाना गीदम में विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

386 Views
file_000000008064821189ecf67abfb06631
Website |  + posts

Letest posts